फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rupees 12 crore to be spent on increasing greenery across nine sectors

Noida News: नौ सेक्टरों में हरियाली बढ़ाने पर खर्च होंगे 12 करोड़

Tue, 18 Aug 2026 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
rupees 12 crore to be spent on increasing greenery across nine sectors
- पार्क, ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज का होगा विकास, दो साल तक एजेंसी करेगी रखरखाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टरों और सोसाइटियों के आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस राशि से नौ सेक्टरों के पार्क, ग्रीनबेल्ट, सेंट्रल वर्ज और सड़कों के किनारे हरियाली विकसित करने के साथ मौजूदा हरित क्षेत्र का रखरखाव किया जाएगा। चयनित एजेंसी को दो वर्ष तक इनकी देखभाल करनी होगी।
प्राधिकरण ने चाई-5, ओमिक्रान-1ए, नॉलेज पार्क-2, नॉलेज पार्क-3, ओमिक्रान-3, चाई-3, ज्यू-1, स्वर्ण नगरी और ईकोटेक-1 में पार्कों और ग्रीनबेल्ट के विकास व रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर होंगे प्रमुख काम
सेक्टर चाई-5 की छह लेन सड़क के सेंट्रल वर्ज और हरित पट्टी के विकास पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे। ओमिक्रान-1ए, ज्यू-3, साइट-5 और ओमिक्रान-1ए के बैक साइड के सेंट्रल वर्ज में पौधारोपण और दो वर्ष के रखरखाव पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सोसाइटियों के आसपास की ग्रीनबेल्ट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉलेज पार्क-2 के पार्कों और ग्रीनबेल्ट में पेड़-पौधों, झाड़ियों और लॉन के रखरखाव के साथ सिविल मरम्मत पर 1.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पंचवटी पार्क, कलाधाम और प्रोमेनेड पार्क के दो वर्ष के रखरखाव के लिए भी 1.24 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

नॉलेज पार्क-3 में पार्क, ग्रीनबेल्ट और सेंट्रल वर्ज के रखरखाव तथा तार फेंसिंग की मरम्मत पर 1.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ओमिक्रान-3 के पास 130 मीटर चौड़ी सड़क पर पार्क और ग्रीनबेल्ट के दो वर्ष के रखरखाव के लिए 1.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वर्ण नगरी में पार्क और ग्रीनबेल्ट के रखरखाव पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सूरजपुर-कासना रोड से ईकोटेक-1 तक रोटरी और मुख्य सड़क के किनारे पौधारोपण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed