{"_id":"6a848ca9750f25fe1807a58c","slug":"the-elevated-road-from-sector-38-to-94-will-be-built-at-a-greater-height-than-the-noida-bhangel-elevated-road-grnoida-news-c-1-noi1095-4624947-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा-भंगेल एलिवेटेड से ऊंचा बनेगा सेक्टर-38 से 94 का एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा-भंगेल एलिवेटेड से ऊंचा बनेगा सेक्टर-38 से 94 का एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
सेक्टर-38 से 94 तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिजाइन (सोर्स-प्राधिकरण)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-भंगेल एलिवेटेड से ऊंचा बनेगा सेक्टर-38 से 94 का एलिवेटेड रोड
-आईआईटी ने नोएडा प्राधिकरण को सौंपी परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, एलिवेटेड रोड की ऊंचाई 20 मीटर होगी
-तकरीबन 300 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित, निर्माणधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 व एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर के पास सेक्टर-38 तक निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड के आगे 2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 में यमुना पुश्ता तक बनेगा। यह एलिवेटेड रोड मेट्रो के मजेंटा लाइन के ऊपर से गुजरेगा, इस वजह से ऊंचाई 20 मीटर होगी। अभी तक शहर में बने दो एलिवेटेड रोड नोएडा व भंगेल की ऊंचाई 10 मीटर के आस-पास है। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर आईआईटी रुड़की ने नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। लागत तकरीबन 300 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसमें संसोधन की गुंजाइश है।
प्रस्तुतिकरण में आईआईटी की टीम ने प्राधिकरण अधिकारियों को बताया कि मेट्रो रूट की हाइटेंशन लाइन 17 मीटर है। इससे तीन मीटर ऊंचे से एलिवेटेड रोड गुजारना होगा। निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड से यह एलिवेटेड जुड़कर महामाया फ्लाईओवर व दलित प्रेरणा स्थल के बीच सड़क को पार करेगा। सेक्टर-94 में यमुना पुश्ता रोड पर उतरेगा। इससे दिल्ली के मयूर विहार, न्यू अशोक नगर बॉर्डर, उद्योग मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन सीधे सेक्टर-94 में यमुना पुश्ता रोड पर निकलेंगे। वहीं, सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के पहले शहदरा नाले से इस एलिवेटेड रोड का एक लूप बनेगा जिससे ग्रेनो की तरफ से आने वाले वाहन चिल्ला एलिवेटेड रोड पर पहुंचकर सीधे मयूर विहार व डीएनडी की ओर जा सकेंगे। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि आईआईटी ने डीपीआर सौंप दी है। निर्माण लागत के परीक्षण पर सोमवार तक रिपोर्ट मांगी गई है।
निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड से सेक्टर-38 के सामने, यमुना पुश्ता से सेक्टर-94 में और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सेक्टर-95 में जुड़ेगा। सेक्टर-94 से एनएचएआई यमुना सिटी तक 50 किलोमीटर के कालिंदीकुंज-नोएडा एयरपोर्ट एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बना रहा है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाने से सीधे दिल्ली के मयूर विहार से नोएडा एयरपोर्ट तक की एलिवेटेड कनेक्टिविटी हो जाएगी।