{"_id":"6a847abcd676370ff20a628f","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4624311-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर-52-51 स्काईवॉक में आग से बचाव के इंतजाम देखे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर-52-51 स्काईवॉक में आग से बचाव के इंतजाम देखे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-52-51 स्काईवॉक में आग से बचाव के इंतजाम देखे गए
नोट- फोटो, स्काईवॉक।
-जून-2024 में मिल गई थी फायर की एनओसी, प्राधिकरण अधिकारियों का दावा सभी इंतजाम पुख्ता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-52 व एक्वा लाइन मेट्रो के सेक्टर-51 के बीच स्काईवॉक का निर्माण तकरीबन पूरा हो गया है। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों-इंजीनियरों ने स्काईवॉक का निरीक्षण कर आग से बचाव के इंतजाम परखे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में इंतजाम दुरुस्त पाए गए। परियोजना में अग्निश्मन विभाग की एनओसी प्राधिकरण को 13 जून 2024 को मिल गई थी। इस एनओसी के मुताबिक ही इमरजेंसी निकास समेत अन्य काम प्राधिकरण ने करवाए हैं। अब स्काईवॉक का संचालन शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) व नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सहमति का इंतजार है।
प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने बताया कि परियोजना में स्थल निरीक्षण कर देखा गया तो कोई काम बाकी नहीं बचा है। पेंट, साफ-सफाई, फिनिशिंग समेत छोटे-मोटे काम हो रहे हैं। स्काईवॉक से ब्लू और एक्वा मेट्रो के यात्रियों का आवागमन होना है। इसलिए दिल्ली व नोएडा मेट्रो की सहमति जरूरी है।
स्काईवॉक का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने जून 2023 में शुरू करवाया था। 7 महीने में काम पूरा करवाए जाने का दावा था। लेकिन काम पिछड़ता रहा और 16 अगस्त को प्राधिकरण ने निर्माण संबधी काम पूरा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सेक्टर-52 मेट्रो पर दूसरा रास्ता अभी बन रहा : प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि स्काईवॉक को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से एक जगह और सेक्टर-51 स्टेशन में दो रास्ते दे दिए गए हैं। सेक्टर-52 स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो ने एक और रास्ते की मांग की है। यह भी स्काईवॉक से स्टेशन के कॉरिडोर में जोड़ा जाएगा। इसका काम चल रहा है। लेकिन इस दूसरे रास्ते का काम पूरा न होने से संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।