{"_id":"6a847e810c25ed797d06cd1c","slug":"sdgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4625680-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-रिक्शा से ऑफिस जा रहे कंपनीकर्मी का मोबाइल झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-रिक्शा से ऑफिस जा रहे कंपनीकर्मी का मोबाइल झपटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-62 क्षेत्र में ई-रिक्शा से कार्यालय जा रहे कंपनीकर्मी का बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दिल्ली निवासी मीर 17 अगस्त की सुबह ई-रिक्शा से अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-62 में पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
नोएडा। कोतवाली फेज-1 में वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक समूह की अधिकृत प्रतिनिधि तुलिका अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में गरिमा अग्रवाल और अमित अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों आरोपियों और उनके सहयोगियों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया, जबकि समूह की विभिन्न संस्थाओं और अनीता एंड विनोद विज ट्रस्ट को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। शिकायत के अनुसार गरिमा अग्रवाल वर्ष 2016 से संगठन से जुड़ी थीं। उन्हें खरीदारी, विक्रेता प्रबंधन, कर्मचारियों के कल्याण, आतिथ्य, आयोजन प्रबंधन और प्रशासनिक खर्चों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए थे। आरोप है कि इन्हीं जिम्मेदारियों से संबंधित गतिविधियों में अनियमितता की गई। काेतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।