{"_id":"6a847f6717891cdea70af4b1","slug":"all-departments-must-remain-fully-prepared-for-floods-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103529-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाढ़ आने में हर तरह से तैयार रहें सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाढ़ आने में हर तरह से तैयार रहें सभी विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ आने में हर तरह से तैयार रहें सभी विभाग
- जिलाधिकारी ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समय पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
सिंचाई विभाग को यमुना और हिंडन के जलस्तर की नियमित निगरानी करनी होगी। कटान स्थलों की मरम्मत और बालू की बोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। राजस्व विभाग कंट्रोल रूम स्थापित करेगा। वह बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की सूची भी बनाएगा। इसमें बीमार, अशक्त और पांच वर्ष तक के बच्चे शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाओं और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग मुख्य व वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत का कार्य पूरा करेगा। पंचायती राज विभाग को बाढ़ राहत केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने को कहा गया। पशु चिकित्सा विभाग गौशालाओं का चिह्नांकन कर पशुओं के लिए भूसा-चारा व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। विकास प्राधिकरणों को जलभराव की निगरानी और नालों की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश मिले। पुलिस विभाग पीएसी बाढ़ वाहिनी, नावों और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। विद्युत विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बनाए रखेगा और खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करेगा। जल निगम बाढ़ चौकियों पर हैंडपंपों की मरम्मत व स्थापना करेगा।