{"_id":"6a8484470c772af325031baf","slug":"hfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4624754-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकाया बिजली बिल मांगने पहुंची टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकाया बिजली बिल मांगने पहुंची टीम से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उपभोक्ता ने तीन अज्ञात लोगों को बुलाकर कर्मचारियों पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ता ने तीन अज्ञात लोगों को बुलाकर कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान आरोपियों ने वाहन से कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास भी किया। मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत विभाग के लाइनमैन मोनू यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह संविदाकर्मी लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली के लिए सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी में गए थे। टीम वहां के एक फ्लैट के बिजली कनेक्शन से जुड़े करीब 1.10 लाख रुपये के बकाये की वसूली के लिए पहुंची थी। इसके बाद कर्मचारियों ने उपभोक्ता के प्रतिनिधि अनिल पांडेय को फोन कर बकाया रकम जमा करने के लिए कहा।
आरोप है कि अनिल पांडेय कार से वहां पहुंचा और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद अनिल ने तीन अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। तीनों लोगों के साथ मिलकर अनिल ने विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीड़ित कर्मचारियों ने घटना की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस से की। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना के दौरान इस्तेमाल वाहन की जानकारी जुटा रही है।