{"_id":"6a847e6a875878770a0f4e9c","slug":"final-notices-issued-to-three-schools-including-apeejay-and-sparsh-global-noida-news-c-23-1-lko1064-103504-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एपीजे, स्पर्श ग्लोबल सहित तीन स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एपीजे, स्पर्श ग्लोबल सहित तीन स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दो स्कूलों ने जमा किया जुर्माना का एक एक लाख रुपये - एक सप्ताह में नहीं जमा किया एक एक लाख रुपये जुर्माना तो मान्यता प्रत्याहरण की चलेगी फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर निगरानी के बीच जिला शुल्क नियामक समिति ने एपीजे इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, स्पर्श ग्लोबल स्कूल ग्रेनो वेस्ट, रामाज्ञा स्कूल (सेक्टर-50), श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल (सिटी सेंटर) और बाल भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 को फिर से अंतिम नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में एक एक लाख रुपये जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर अब मान्यता प्रत्याहरण की फाइल आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, विश्व भारती पब्लिक स्कूल (सेक्टर-28) और सेंट जोसेफ स्कूल (सेक्टर-2) में जुर्माने का एक-एक लाख रुपये जमा कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि दो स्कूलों ने जुर्माना जमा किया है। बाकी को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित प्राधिकरण को भी कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समिति ने जुर्माने की रकम जमा कराने के लिए बाकायदा पहली बार बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड जारी किया है। स्कूल प्रबंधन को सात दिन के भीतर रकम जमा कर इसकी रसीद समिति के कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में विद्यालय की फीस वृद्धि के मामले पर सुनवाई की गई थी। नोटिस के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय की ओर से निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ाई गई है।
अभिभावकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त शुल्क पर भी सवाल
फीस स्ट्रक्चर में कंपोजिट फीस के अतिरिक्त अलग से शुल्क लेने का मामला अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुल्क नियामक समिति की कार्रवाई से साफ है कि निजी स्कूलों को फीस संबंधी सभी मदों और शुल्क वृद्धि के नियमों का पारदर्शी तरीके से पालन करना होगा। साथ ही फीस स्ट्रक्चर को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक करना भी जरूरी है।