{"_id":"6a8475444eb7d5a730034f49","slug":"players-will-demonstrate-strategy-and-concentration-on-the-chessboard-noida-news-c-23-1-lko1064-103516-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शतरंज की बिसात पर रणनीति और एकाग्रता दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शतरंज की बिसात पर रणनीति और एकाग्रता दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में 19 अगस्त को इंटर-हाउस शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूल के चार हाउस के विद्यार्थी शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता, धैर्य और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में राधाकृष्णन, टैगोर, टेरेसा और विवेकानंद हाउस के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मुकाबले बेसमेंट स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि शतरंज केवल जीत-हार का खेल नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता हाउस को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन टीपी सिंघल, वाइस चेयरमैन तुषार गुप्ता और एचआर प्रमुख दीपा दीक्षित मौजूद रहेंगी। कक्षा तीन से पांच के लिए तृप्ता मेहता, कक्षा छह से आठ के लिए शीना गौतम और कक्षा नौ से 12 के लिए ज्योत्सना शुक्ला समन्वयक की भूमिका निभाएंगी।