{"_id":"6a8470b88daa00413a0e5a31","slug":"dsgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4624966-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसडीएम करेंगे 17 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसडीएम करेंगे 17 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती मामले की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिला अस्पताल में नियमों को ताक पर रखकर हुई है 17 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती
-एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग से भर्ती के कागज और अभी तक दिए गए वेतन का रिकार्ड मांगा
-सीएमओ ने न्यू पैंथर सिक्याेरिटी सर्विसेस के संचालक को भी तलब कर रिकार्ड दिखाने के निर्देश दिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक के आदेशों को ताक पर रखकर जिला अस्पताल में हुई 17 स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की भर्ती प्रकरण में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मामले की गंभीरता समझकर उप-जिलाधिकारी पूर्वा को जांच सौंपी है। जांच अधिकारी (एसडीएम) ने स्वास्थ्य विभाग से भर्ती के कागज और अभी तक दिए गए वेतन का रिकार्ड मांगा है। नौकरी से हटाए गए लोगों ने डीएम से भी मुलाकात की।
जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन अधिकारियों ने करीब 60 लोगों की भर्ती से पहले विज्ञापन भी नहीं निकाला था। प्रशासन की जांच में 17 लोगों के अलावा एसएनसीयू समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लोग भी फंस सकते हैं। सीएमओ ने न्यू पैंथर सिक्योरिटी सर्विसेज के संचालक को भी तलब किया है। जिला अस्पताल की तत्कालीन सीएमएस ने अगस्त 2023 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन की भर्ती थी।
यही नहीं, अधिकारियों ने एनएचएम निदेशक द्वारा स्टाफ की भर्ती शासन स्तर से करने के आदेश को दरकिनार करते हुए स्थानीय स्तर पर भर्ती कर ली। इन स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या करीब 60 बताई गई है, जिनमें से 17 नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की भर्ती को मिशन निदेशक ने ही अवैध बताते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश दिए। 10 अगस्त 2026 को सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने सीएमओ के पत्र का जवाब देकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया। इसके बाद इन सभी को नौकरी से भी हटा दिया गया। अस्पताल में तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत के खेल का जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
सीएमओ ने एजेंसी से मंगवाए दस्तावेज : सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से एनएचएम की फाइल और एसएनसीयू के स्टाफ से संबंधित दस्तावेज मंगवाए हैं। उन्होंने न्यू पैंथर सिक्याेरिटी सर्विसेस के संचालक को भी तलब कर रिकार्ड दिखाने के निर्देश दिए। एसडीएम पूर्वा का कहना है कि जांच के निर्देश मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन से पूरा रिकार्ड मांगा है।