{"_id":"6a8465822c0327e37502830e","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9489-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जापान के प्रतिनिधि मंडल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जापान के प्रतिनिधि मंडल को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
- जापान की एस्कॉर्ट कुबोटा की परियोजना का होगा शिलान्यास, यमुना सिटी के सेक्टर-10 में होगा कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान के प्रतिनिधि मंडल को ऑनलाइन संबोधित करने वाले हैं। सीएम का वर्चुअल कार्यक्रम यमुना सिटी के सेक्टर-10 में होगा और इसमें जापान के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे, जो जापान के प्रतिनिधि मंडल का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करेंगे। इसके लिए सेक्टर-10 में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
एस्कॉर्ट कुबोटा की परियोजना यमुना सिटी में प्रस्तावित है। बुधवार को सेक्टर 10 में इसका शिलान्यास होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब वह इस कार्यक्रम को वर्चुअली ही संबोधित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 500-600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शिलान्यास कार्यक्रम में जापान का 200 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहेगा और 300-400 स्थानीय लोग रहेंगे।
मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं और सुरक्षा के इंतजाम की जांच की। जिससे कि विदेशी मेहमानों की मौजूदगी वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। वहीं क्षेत्रीय विधायक की ओर से भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया गया।