{"_id":"6a8466eb1269d46ffb0badd6","slug":"light-rain-could-change-the-weather-today-noida-news-c-1-noi1095-4624612-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज हल्की बारिश से बदल सकता है मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज हल्की बारिश से बदल सकता है मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले एक सप्ताह से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है और धूप के बीच उमस बरकरार है। ऐसे में लोगों को मानसून सीजन में चिपचिपी गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही थी लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी।
वहीं, आज भी हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना बन सकती है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में भी उतार चढ़ाव दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता बेहतर श्रेणी में बनी हुई है। ऐसे में शहरवासियों को साफ हवा में सांस लेने को मिल रहा है। मंगलवार को नोएडा का एक्यूआई 120 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 149 दर्ज किया गया।