फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Moksha Saptami is today; special events will be held at the Jain temple.

Noida News: मोक्ष सप्तमी आज, जैन मंदिर में होंगे विशेष आयोजन

Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Moksha Saptami is today; special events will be held at the Jain temple.
मोक्ष सप्तमी आज, जैन मंदिर में होंगे विशेष आयोजन
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के 2803वें निर्वाण कल्याणक के अवसर पर बुधवार को शहर के जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। सेक्टर-50 व सेक्टर 27 स्थित जैन मंदिरों में मोक्ष सप्तमी के मौके पर भगवान पार्श्वनाथ को निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा। सुबह से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजनों में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भक्तामर स्तोत्र विधान और दीप आराधना शामिल रहेगी। जहां सुबह छह बजे अभिषेक और शांतिधारा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सात बजे भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक का पूजन और करीब 7:30 बजे निर्वाण लड्डू समर्पण किया जाएगा। सुबह आठ बजे भक्तामर स्तोत्र विधान होगा। साथ ही शाम को सामूहिक मंगल आरती और भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया जाएगा। 1008 भगवान पार्श्वनाथ के सानिध्य में करीब 7:30 बजे 48 दीपकों के साथ भक्तामर महामंडल दीप आराधना भी होगी। जागृति महिला मंडल की ओर से भगवान के निर्वाण उत्सव पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed