सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgds

Noida News: नोएडा के मैनचेस्टर ने आठ दिन बाद ली राहत की सांस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
fgds
विज्ञापन
फोेटो ---
Trending Videos


-35-60 फीसदी कामगार लौटे काम पर, वेतन बढ़ने का दिखा असर
-चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की तैनाती, संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने की गश्त

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर का मैनचेस्टर कहा जाने वाला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 इलाके ने आठ दिन बाद सुकून की सांस ली। यहां बीते बृहस्पतिवार को कामगारों का प्रदर्शन शुरू हुआ था, जिसने सोमवार को उग्र रूप ले लिया था। शुक्रवार को दिनभर शांति बनी रही और करीब 35 से 60 फीसदी कामगार दोबारा फैक्ट्रियों में लौटकर काम पर आ गए, जिससे उद्योगों ने राहत की सांस ली।


श्रमिकों का प्रदर्शन पिछले बृहस्पतिवार से शुरू हुआ था, जिसने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया था। इस बीच बीते आठ दिनों से उद्योगों में काम ठप रहा। प्रदर्शन की शुरुआत इसी फेज-2 इलाके से शुरू हुआ था, जिसके बाद उसका असर फेज-1 और 3 में भी देखने को मिला था। प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए। शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौबीसों घंटे गश्त जारी रही। वज्र वाहन और आरआरएफ (रैपिड रिस्पांस फोर्स) की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी रखी गई। खुद जिले की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मोर्चा संभाला और पूरे इलाके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती नोएडा इकाई अध्यक्ष अमित सिंघल का कहना है कि कामगारों के लौटने से उत्पादन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है, हालांकि अभी भी पूरी क्षमता से काम शुरू होने में समय लगेगा। एनईए उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि यदि स्थिति इसी तरह सामान्य बनी रहती है तो अगले कुछ दिनों में अधिकांश श्रमिक वापस लौट सकते हैं।


फेज-2 थाना परिसर भी रहा शांत : आठ दिन बाद फेज-2 थाना भी शांत दिखा, जहां शांतिपूर्वक सारे काम संचालित होते रहे। बता दें, बीते दिनों तक यहां पर धरपकड़ में अपनों की तलाश में लोगों का जमावड़ा लग रहा था तो वहीं दूसरी ओर सेक्टर में पुलिस लगातार एक्शन मोड पर दिख रही थी। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का शुक्रवार को भी आना-जाना लगा रहा। कुछ श्रमिक अपनी वेतन की समस्या को लेकर वहां पहुंचे तो उन्हें लेबर कमिश्नर से शिकायत करने के लिए कहा गया।

क्यों कहा जाता है नोएडा का मैनचेस्टर : फेज-2 अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में हजारों की संख्या में उद्योग संचालित किए जाते हैं। सबसे खास बात है कि यहां पर नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) भी है जहां दर्जनों उद्योग केंद्र संचालित किए जाते हैं, जहां विशेष रूप से उद्योगों को प्राथमिकता और कुछ विशेष छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article