{"_id":"69d78ee4a23bb0b26a07d27f","slug":"fgds-grnoida-news-c-24-1-pal1005-123170-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होम्योपैथी की ओर लोगों का बढ़ रहा विश्वास, जिला अस्पताल में हर महीने पहुंच रहे 1200 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होम्योपैथी की ओर लोगों का बढ़ रहा विश्वास, जिला अस्पताल में हर महीने पहुंच रहे 1200 से अधिक मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच अब लोगों का रुझान तेजी से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में हर महीने 1200 से अधिक मरीज होम्योपैथी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हर साल 10 से 15 प्रतिशत तक मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जो इस पद्धति के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 35 से 40 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें एलर्जी, त्वचा रोग, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, मधुमेह और स्त्री रोग से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इसके अलावा 8 से 13 वर्ष के बच्चों में बढ़ते मोटापे और लंबाई रुकने जैसी समस्याओं का भी इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का दावा है कि सोरायसिस, लुपस, लाइकेन प्लेनस, एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस और विटिलिगो जैसी जटिल बीमारियों में भी होम्योपैथी राहत प्रदान कर सकती है। ये बीमारियां शरीर के विभिन्न अंगों जैसे जोड़ों, त्वचा, गुर्दे, रक्त कोशिकाओं, मस्तिष्क, हृदय और फेफड़ों को प्रभावित करती हैं। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला आयुष विभाग की ओर से बढ़ा गांव के सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos