सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fight between two student groups of private university, video goes viral

Noida News: निजी विश्वविद्यालय के दो छात्र गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Fight between two student groups of private university, video goes viral
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

- विश्वविद्यालय परिसर में एक गायक की प्रस्तुति कार्यक्रम में दो गुटों में भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 15 सेकंड के इस वीडियो में छात्र आपस में गाली-गलौज और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस मारपीट की घटना की जानकारी न होने की बात कह रही है।
दनकौर क्षेत्र स्थित निजी विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार रात एक गायक का कार्यक्रम था। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट होती रही। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलने से पहले ही दोनों पक्ष भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले में अब तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed