{"_id":"6a4f9f1b4dd79e7352071dd1","slug":"fir-against-9-on-allegation-of-reg-using-forged-documents-noida-news-c-1-noi1095-4482891-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण का आरोप, नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण का आरोप, नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फर्जी दस्तावेज के आधार पर एंथूरियम ऑफिस अलॉटी वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीकरण, धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी में नौ लोगों को नामजद किया है। सेक्टर-73 स्थित एम/एस एयरकॉन सिस्टम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गलत दस्तावेज का इस्तेमाल कर कंपनी को नुकसान पहुंचाने और स्वयं अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसोसिएशन के गठन से जुड़े दस्तावेज में कई लोगों के नाम और हस्ताक्षर उनकी जानकारी के बिना शामिल किए गए। कुछ दस्तावेज में फर्जी शपथ पत्र और गलत तथ्यों के उपयोग का भी आरोप है।
कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कल्पना सचान, शशांक कुमार, नीरजा सिंगल, पारुल जैन, दिव्या गौतम, साहिल राणा, नीरज कुमार सिंगल, रविंद्र कुमार बनवारिया और मोहम्मद महमूद हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दस्तावेज, अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।