{"_id":"69c20cc3a563a0fcd9088f4b","slug":"fire-breaks-out-at-two-cosmetic-shops-in-greater-noida-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दो कॉस्मेटिक दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दो कॉस्मेटिक दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:54 बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
दो कॉस्मेटिक दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव कुलेसरा में सोमवार देर रात पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास दो कॉस्मेटिक की खोखा नुमा दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:54 बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग किशन सिंह और राजन निवासी गांव कुलेसरा की दुकानों में लगी थी। आग की लपटें तेज होने के कारण दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर नियंत्रित किया।