सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former BSP Lok Sabha candidate Satveer Singh Nagar expelled.

Noida News: बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर निष्कासित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Former BSP Lok Sabha candidate Satveer Singh Nagar expelled.
विज्ञापन
- पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, पार्टी नेतृत्व ने कहा-कई बार दी गई चेतावनी, सुधार नहीं होने पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का आरोप है कि सतवीर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे और लगातार संगठन की नीतियों एवं निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया।
बसपा के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने जारी बयान में बताया कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सतवीर को जिला स्तर पर कई बार मौखिक और संगठनात्मक रूप से चेतावनी दी गई थी। उन्हें पार्टी हितों को प्राथमिकता देने और गतिविधियों में सुधार लाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद सतवीर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य करना और संगठन के निर्णयों की अवहेलना करना किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के लिए स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में पार्टी के हितों और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed