सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sarul Kanwar's storm propels GD to the final; semi-final won by six wickets.

Noida News: सारुल कंवर के तूफान से जीडी फाइनल में, छह विकेट से जीता सेमीफाइनल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sarul Kanwar's storm propels GD to the final; semi-final won by six wickets.
विज्ञापन
- असद पठान के 94 रन पड़े फीके, सारुल की नाबाद 93 रन की पारी ने दिलाई यादगार जीत




संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 के पहले सेमीफाइनल में गुजरात डायमंड (जीडी) ने साउथर्न स्पार्टन्स (एसएस) को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 216 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सारुल कंवर ने नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जीडी के सामने एसएस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम को असद पठान और अभिषेक सिंघल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। असद पठान ने 94 रन और अभिषेक सिंघल ने 63 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक बत्रा ने 25 रन का योगदान दिया। जीडी की ओर से इसुरु उदाना और फैजल ए ने दो-दो विकेट झटके।
216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी की शुरुआत खराब रही और टीम ने बिना खाता खोले पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद उपुल थरंगा ने 40 और जेसल करिया ने 48 रन के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर पारी को संभाला। मध्यक्रम में उतरे सारुल कंवर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने नाबाद 93 रन की पारी खेली और विजयी छक्का लगाकर टीम को 18 ओवर में चार विकेट पर 220 रन तक पहुंचा दिया। उनकी मैच जिताऊ पारी के दम पर जीडी ने दो ओवर शेष रहते ही फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।एसएस के गेंदबाज बड़े लक्ष्य का बचाव करने में पूरी तरह नाकाम रहे और जीडी के बल्लेबाजों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed