{"_id":"6a310b1b129cd1514a0a6f53","slug":"video-teachers-welcome-students-new-academic-session-begins-in-council-schools-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय, फूल-मालाएं पहनाकर बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर गुलजार हुए परिषदीय विद्यालय, फूल-मालाएं पहनाकर बच्चों का स्वागत
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:06 PM IST
Link Copied
गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को जिले के परिषदीय विद्यालय फिर से खुल गए। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालयों में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे लंबे समय बाद स्कूल लौटे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कक्षाओं में पढ़ाई शुरू होने से पहले बच्चों ने अपने अवकाश के अनुभव साझा किए और साथियों से मुलाकात की। कई स्कूलों में गीत, खेलकूद और समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने नए सत्र में नियमित उपस्थिति और बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
पार्थला के कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका अर्चना पांडे ने बताया कि बच्चे पहले दिन काफी उत्साहित और खुश नजर आए। लंबे अवकाश के बाद स्कूल का माहौल फिर से बच्चों की चहल-पहल से जीवंत हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।