{"_id":"6ae345295cad0663420d5cf1","slug":"fsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110553-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीबीए की पढ़ाई से खुश नहीं था छात्र, 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीबीए की पढ़ाई से खुश नहीं था छात्र, 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
- गौड़ सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी में तड़के चार बजे की घटना
- परिवार की पसंद से अलग विषय में पढ़ना चाहता था छात्र, आत्महत्या की असल वजह स्पष्ट नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी में बृहस्पतिवार तड़के 18 वर्षीय बीबीए छात्र आदित्य अरोड़ा ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आदित्य किसी अन्य विषय में पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार के दबाव में उसने बीबीए में दाखिला लिया था। हालांकि पढ़ाई को लेकर असमंजस ही उसकी मौत की वजह बना, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की है। आदित्य सोसाइटी के टावर-ए में अपने परिवार के साथ रहता था। वह बिना किसी को बताए घर से निकला और दूसरे टावर-बी में पहुंच गया। वहां 19वीं मंजिल की लॉबी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक आदित्य गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि वह किसी दूसरे विषय में आगे की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की अपेक्षाओं के चलते उसने बीबीए में दाखिला लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी बात को लेकर नाराज था। पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
परिवार में माता-पिता और छोटा भाई : आदित्य के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसे डांटने या परिवार में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। वह अपने टावर से निकलकर दूसरे टावर में क्यों गया और किन परिस्थितियों में उसने 19वीं मंजिल से छलांग लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से भी फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।