Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdgg

Noida News: पटाखे फोड़ने के बहाने दुकान का शटर तोड़ा

Fri, 13 Nov 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
fsdgg
ग्रेटर नोएडा। गांव पुराना हैबतपुर में दुकान का शटर जोर से खींचकर तोड़ने के मामले में थाना बिसरख पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गाजियाबाद निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि वह गांव पुराना हैबतपुर में गुप्ता टेलीकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 9 नवंबर की मध्यरात्रि रिहान डेयरी वाला, रोहित और उमेश यादव अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ दुकान के बाहर पहुंचे और पटाखे फोड़ने लगे। इसी दौरान उमेश यादव ने दुकान के पास आकर शटर को तेज झटके से खींच दिया, जिससे वह टूट गया। दुकान में काफी इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल रखे रहते हैं। शटर टूटने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज अपने पास होने और पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। जिससे अन्य साथियों की पहचान हो सकेगी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed