सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FWCA becomes champion thanks to Nishant Bhati's powerful performance.

Noida News: निशांत भाटी के दमदार प्रदर्शन से एफडब्ल्यूसीए बनी चैंपियन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
FWCA becomes champion thanks to Nishant Bhati's powerful performance.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित डीपीएस स्कूल में आयोजित पांचवें सोलन वैली क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में गौतमबुद्ध नगर की एफडब्ल्यूसीए टीम ने एसडीसीए लालपानी को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसडीसीए लालपानी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से कनवर ऐश्वर्य ने 57 रन का योगदान दिया। एफडब्ल्यूसीए के गेंदबाज कुशाग्र ने दो विकेट हासिल किए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफडब्ल्यूसीए ने केवल दो विकेट खोकर 182 रन बना लिए। अक्षज भाटी शतक से मात्र दो रन दूर रह गए और 98 रन की पारी खेली। फाइनल मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज निशांत भाटी ने नाबाद 59 रन की पारी खेलने के साथ दो कैच भी लपके। उन्हें बेस्ट विकेटकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed