{"_id":"6a37f9c382fbf682e60f16d7","slug":"garima-vihar-society-will-soon-get-a-new-rwa-grnoida-news-c-1-noi1095-4419731-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट : जल्द ही गरिमा विहार सोसाइटी को मिलेगी नई आरडब्ल्यूए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट : जल्द ही गरिमा विहार सोसाइटी को मिलेगी नई आरडब्ल्यूए
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 35 स्थित गरिमा विहार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
जल्द ही गरिमा विहार सोसाइटी को मिलेगी नई आरडब्ल्यूए
-चुनाव अधिकारी ने शेड्यूल किया जारी, बीते आठ महीनों से लंबित था चुनाव
-अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने लिया संज्ञान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के गरिमा विहार अपार्टमेंट के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले आठ महीनों से नई आरडब्ल्यूए टीम का इंतजार कर रहे निवासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने इसी महीने अपार्टमेंट की नई टीम के चुनाव कराने की घोषणा कर दी है।
सेक्टर-35 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी में अक्तूबर 2025 को तत्कालीन आरडब्लूए का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
पिछले आठ महीनों से चुनाव न होने और अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण सोसाइटी के कई बड़े और महत्वपूर्ण विकास कार्य अधर में लटके हुए थे। मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े काम ठप होने से निवासियों में काफी नाराजगी थी। शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार से होने पर उनकी ओर से आरडबल्यूए को कालातीत घोषित कर दिया गया। इसके बाद चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए। पूर्व महासचिव सीएस मिश्रा ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने छह महीनों तक चुनाव ही नहीं कराए। उनकी ओर से विधायक पंकज सिंह से भी शिकायत की गई थी। फिर भी चुनाव अधिकारी ने शेड्यूल जारी नहीं किया। मंगलवार 16 जून को अमर उजाला ने निवासियों की इस समस्या और विकास कार्यों में आ रही बाधा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के बाद अब जल्द ही सोसायटी को नई कार्यकारिणी मिलेगी, जिससे रुके हुए विकास कार्यों को दोबारा गति मिल सकेगी।
सप्ताहांत में वोटिंग करने की रखी मांग
आरडब्ल्यूए के निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश पाठक ने बताया कि एक जुलाई को बुधवार है। उस दिन कई लोग नौकरीपेशा होने के कारण घर पर नहीं होंगे, जिससे वोटिंग कम होगी और उचित परिणाम न आने की भी संभावना है। ऐसे में उन्होंने चुनाव अधिकारी से मांग रखी है कि सप्ताहांत में यानी 4 या 5 जुलाई को वोटिंग कराई जाए।
विज्ञापन
आज फाइनल वोटर लिस्ट होगी जारी
चुनाव के लिए करीब 128 वोट पड़ने हैं। इसके लिए आवेदन भी आ चुके हैं। सोमवार को चुनाव में वोट डालने वालों के दस्तावेज पूरी तरह से चेक होने के बाद उनकी लिस्ट अपार्टमेंट में चस्पा कर दी जाएगी। 24 जून से चुनाव के लिए नामांकन करने वालों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद एक जुलाई को वोटिंग कराने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।