{"_id":"6a661498b9c19dad3d0c9979","slug":"gbu-emerges-as-a-confluence-of-indian-knowledge-traditions-and-research-noida-news-c-23-1-lko1064-101345-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारतीय ज्ञान परंपरा और अनुसंधान का संगम बना जीबीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारतीय ज्ञान परंपरा और अनुसंधान का संगम बना जीबीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
भारतीय ज्ञान परंपरा और अनुसंधान का संगम बना जीबीयू
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और आईकेएस हेरिटेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय ज्ञान प्रणाली पर द्वितीय वार्षिक शैक्षणिक सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन के दौरान भारतीय ज्ञान प्रणाली को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, शिक्षा, शासन, संस्कृति और पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में समझने तथा उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर चर्चा की गई। विभिन्न तकनीकी सत्रों में इतिहास, संस्कृति, आयुर्वेद, ज्ञानमीमांसा, शिक्षा, राजनीति, कानून और सुशासन जैसे विषयों पर सैकड़ों शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए।
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के निर्माण की आधारशिला है। डॉ. अक्षय सिंह ने सभी सत्र अध्यक्षों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। शैक्षणिक सम्मेलन का अगला संस्करण आईआईटी बॉम्बे में आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो