सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdfhgf

Noida News: युवक की हत्या कर शव छिपाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
gdfhgf
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव छिपाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Trending Videos

-नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में 25 मार्च की घटना, शव शमशान जाने वाले रास्ता पर फेंका
-हत्या को सड़क दुर्घटना दिखने की थी कोशिश, सीसीटीवी फुटेज ने खोला आरोपियों का राज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को सफीपुर श्मशान घाट के रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास की सीसीवीटी फुटेज की जांच से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी अमर पाल निवासी मोहल्ला सल्लियान जेवर, अमित कुमार निवासी बिरोंडा और सन्नी निवासी हसनपुर हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अमर पाल ने मृतक अमित के खिलाफ नाबालिग के साथ बलात्कार व पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी अमित जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा था।आरोपी अमर पाल और उसके दोस्त अमित कुमार व सन्नी 23 मार्च को मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम गए थे। इसी दौरान अमर पाल के भाई का फोन आया। उसने बताया कि अमित उर्फ भोंचू उनके घर के पास देखा गया है। तब से अमर पाल ने फोन बंद कर लिया। उसी समय अमर पाल ने दोस्तों के साथ मिलकर अमित की हत्या प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आगे बताया कि 25 मार्च को अमित उर्फ भोंचू तीनों आरोपी को परी चौक के पास मिला। यहां अमर पाल की अमित से बहस हो गई। उसके बाद अमित यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट की तरफ भागने लगा तो तीनों आरोपी ने ईको कार से टक्कर मार कर कार ऊपर चढ़ा दी। तीनों आरोपियों ने मृतक अमित को कार में डालकर सिर पर लोहे के पाना से वार किया। उन्होंने शव को सफीपुर अंडरपास के पास श्मशान वाले सुनसान कच्चे रास्ते पर पहुंचे और वहां अमित उर्फ भोंचू के शव को छुपाने के इरादे से कच्चे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। अमर पाल व अमित कार चलाते है और दोनों दोस्त है। जबकि सन्नी अमित का मोसेरा भाई है और प्राधिकरण में सफाई कर्मचारी है। उनके पास से कार व हत्या में प्रयुक्त हथियार व 3 मोबाइल बरामद किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed