{"_id":"6a74b15e24fc8a4bbf07a604","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4582506-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर दंपती से 58 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर दंपती से 58 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर दंपती से 58 लाख रुपये की ठगी
- कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-135 में फार्म हाउस दिलाने का झांसा देकर सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी में रहने वाले दंपती से 58 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-79 निवासी आरती ने शिकायत में बताया कि वह और उनके पति संजीव फार्म हाउस खरीदना चाहते थे। नवंबर 2024 में एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात मायरा प्रॉपर्टीज से जुड़े दीपक चौहान से हुई। दीपक ने सेक्टर-135 स्थित एक बीघा जमीन पर बने फार्म हाउस का सौदा कराने का भरोसा दिलाया और उन्हें संपत्ति भी दिखाई। शिकायत के मुताबिक, बाद में दीपक ने उनकी मुलाकात केके यादव, मनीष और अंकिता पाल से कराई। चारों ने खुद को सौदे से जुड़ा बताते हुए विभिन्न किश्तों में कुल 58 लाख रुपये ले लिए। भुगतान के बाद जब दंपती ने फार्म हाउस का बैनामा कराने की बात कही तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दीपक चौहान, केके यादव, मनीष और अंकिता पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।