{"_id":"6a2ff0c5eee47d7d5b0b62f6","slug":"gfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97551-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहले पत्नी की मौत, फिर पति ने भी छोड़ दी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहले पत्नी की मौत, फिर पति ने भी छोड़ दी दुनिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पत्नी की आत्महत्या से व्यथित साैरभ ने फांसी लगाकर दी जान
- पुलिस का कहना मानसिक तनाव में चल रहे ऑटो चालक का शव कमरे में लटका मिला
- पुलिस हिरासत से भागकर आत्महत्या करने की चर्चा का पुलिस ने किया खंडन, जांच जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पत्नी की आत्महत्या के एक दिन बाद ही एक युवक ने भी फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूरजपुर कस्बे में सोमवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सौरभ निवासी बाफर थाना जानी जिला मेरठ के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सूरजपुर कस्बे की गुरुद्वारा वाली गली स्थित एक मकान में किराये पर रहकर ऑटो चलाने का काम करता था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस को सौरभ के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मां का फोटो बनाकर लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना।
जानकारी के अनुसार सौरभ की पत्नी ने शनिवार नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से सौरभ गहरे मानसिक तनाव में था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों ने आठ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। महिला के आत्महत्या से पहले दोनों के बीच व्हाट्सएप पर मैसेज आने को लेकर विवाद हुआ था।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुंज स्थित गुरुद्वारा वाली गली में किराये के कमरे में रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर सौरभ का शव पंखे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सौरभ सूरजपुर में किराये पर रहकर ऑटो चलाता था। उसकी पत्नी की मौत के बाद वह बेहद परेशान और तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
पत्नी के आत्महत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने सौरभ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर दी थी। इसी बीच सोमवार को सौरभ की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह चर्चा शुरू हो गई कि वह पुलिस हिरासत से भागकर अपने कमरे पर पहुंचा था और वहां उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने स्पष्ट किया कि मृतक किसी भी समय पुलिस हिरासत में नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत से फरार होने की बात तथ्यहीन और भ्रामक है।