सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgfdg

Noida News: होटल मालिक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
dsgfdg
विज्ञापन
- महिला ने होटल मालिक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

- कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक महिला ने सेक्टर-51 के एक होटल मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि होटल मालिक नौकरी देने के बाद उससे जुड़े काम दिखाने के बहाने होटल में ले गया था। वहां पर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसने ओएलएक्स पर प्रॉपर्टी मैनेजर की नौकरी का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए नंबर पर संपर्क किया तो साक्षात्कार के संबंध में कमल उर्फ कुणाल से बात हुई। कमल ने वाट्सअप पर बायोडाटा, फोटो आदि मांगी। कमल ने युवती को आठ जून को सेक्टर 27 स्थित होटल आक्सीजन बुलाया। साक्षत्कार लेने के बाद 40 हजार रुपये प्रतिमाह पर संपत्ति प्रबंधक की नौकरी दे दी। युवती को चार-पांच होटल की देखरेख और जरूरी काम कराने की जिम्मेदारी संभालना बताया गया। अगले दिन युवती आक्सीजन होटल पहुंची तो कमल युवती को अपनी सभी संपत्ति दिखाने के बहाने कार से ले गया। चार संपत्ति दिखाने के बाद कमल सेक्टर 51 के होटल में लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहां रिस्पेशन से युवती को वाट्सअप मैसेज कर कमरा नंबर 201 में बुलाया। कमर बंद कर अकेली युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से भाग गई। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed