{"_id":"6a34517dc21a9ac33904b9ca","slug":"kabaddi-players-to-receive-a-gift-soon-80-of-the-tin-shed-work-is-complete-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97791-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबड्डी खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी सौगात, टीन शेड का 80 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबड्डी खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी सौगात, टीन शेड का 80 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मलकपुर स्टेडियम में एक महीने बाद मैट पर शुरू होगा नियमित अभ्यास
- हर मौसम में बेहतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों की तैयारी को मिलेगा नया बल
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन शेड अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य का करीब 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि अगले एक महीने के भीतर यह सुविधा खिलाड़ियों को समर्पित कर दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी अपने मैदान पर बने मैट पर नियमित अभ्यास कर सकेंगे। वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन 25 से 30 खिलाड़ी स्टेडियम में कबड्डी का अभ्यास करने पहुंचते हैं। अब तक मैदान पर किसी प्रकार की छत नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को गर्मी, बारिश और सर्दी के बीच खुले मैदान में अभ्यास करना पड़ता था। मौसम खराब होने पर कई बार उन्हें रेसलिंग हॉल में अभ्यास करना पड़ता था, जिससे दोनों खेलों की गतिविधियां प्रभावित होती थीं।
खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा-
जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से कबड्डी मैदान के ऊपर मजबूत टीन शेड लगाया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को वर्षभर बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। कबड्डी प्रशिक्षक सुमित कुमार का कहना है कि लगातार और व्यवस्थित अभ्यास से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा तथा वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बरसात में मैदान गीला होने और गर्मियों में अत्यधिक तापमान के कारण अभ्यास बाधित हो जाता था, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे जिले में कबड्डी खेल को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
कोट-
कबड्डी खिलाड़ियों को लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता थी। टीन शेड का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अगले एक माह में खिलाड़ी अपने मैदान पर नियमित अभ्यास करते नजर आएंगे। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी