सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glory Cricket Club registered a victory by defeating Jagmukh Cricket Academy by 27 runs.

Noida News: ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने जगमुख क्रिकेट अकादमी को 27 रन से हराकर दर्ज की जीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Glory Cricket Club registered a victory by defeating Jagmukh Cricket Academy by 27 runs.
- शिवम की तूफानी पारी, आकाश की घातक गेंदबाजी से ग्लोरी क्लब विजयी
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। नैनीताल के वाईएमसीए सत्ताल ग्राउंड पर खेले गए अंडर-17 मुकाबले में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने प्रदर्शन करते हुए जगमुख क्रिकेट अकादमी को 27 रन से हरा दिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संतुलित खेल की बदौलत टीम ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोरी क्रिकेट क्लब की टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। शिवम पंजार ने 27 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जबकि हर्ष यादव ने 26 रन बनाए। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगमुख क्रिकेट अकादमी की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। निर्धारित 20 ओवर में टीम 5 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में ग्लोरी क्लब के आकाश यादव ने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

कोट-
मेरी कोशिश टीम को तेज शुरुआत देने की थी, खुशी है कि पारी टीम की जीत में काम आई। -शिवम पंजार, बल्लेबाज
मैंने अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी की, दबाव बनने पर विकेट भी मिलते गए। -आकाश यादव, गेंदबाज
हमने रणनीति के अनुसार खेला और टीम के लिए लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। -शिवम राजपूत, कप्तान
खिलाड़ियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया, यही जीत की सबसे बड़ी वजह रही। -सूर्यांश यादव, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed