{"_id":"6a34024a47c05e12190d31ac","slug":"fsgdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97813-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंपनियों में चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आराेपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंपनियों में चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आराेपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
9 की रात चोरी, 17 को एफआईआर और 18 में हो गया खुलासा
-सेक्टर इकोकेट-3 की दो कंपनियों में अलग-अलग दिन लाखों का सामान चोरी
-कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामन किया बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दो कंपनियों में चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की है। वहीं इन दो कंपनी में से एक कंपनी में 9 जून की रात चोरी हुई थी। जबकि प्राथमिकी 17 जून को दर्ज किया गया और 18 जून को पुलिस ने खुलासा कर दिया। उद्यमियों में पुलिस की इस कार्यशैली से नाराजगी है। हालांकि वारदात को खुलासा होने पर उनको राहत मिली है।
इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र-2 के प्लॉट नंबर 172 ए में 9 जून की रात चोरी हुई थी। कंपनी में वायरिंग हार्नेस मैन्युफैक्चरिंग का काम होता है। चोर कंपनी से 150 किग्रा कीमती कॉपर की वायर चोरी कर ले गए थे। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिस पर 17 जून की रात केस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी घटना 16 जून की देर रात एएस पावर सॉल्यूशन की है। यहां सोलर स्ट्रीट लाइट बनाने का काम होता है। सोनू कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने 17 जून की शाम केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान वसीम निवासी उत्तरांचल विहार लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, शाहरुख निवासी पुराना कठेरा मोड़ दादरी और रिहान निवासी मेवाती मोहल्ला कस्बा दादरी के रूप में हुई है। इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से सामान्य तार के 27 बंडल, मोटे बिजली के तार के 4 बंडल, कटपीस बिजली के तार के 6 कट्टे, बिजली की खोखली तार, 4 किग्रा कॉपर तार और 9500 रुपये नकद बरामद हुए है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उद्यमी हो या आम जनता, पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से लगता है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी खुलासा हो सकता है। -अमित उपाध्याय, अध्यक्ष आईबीए