सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Over 700 applications for free coaching under the Abhyudaya Scheme.

Noida News: अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग के लिए 700 से अधिक आवेदन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Over 700 applications for free coaching under the Abhyudaya Scheme.
- चार केंद्रों पर होगी तैयारी, 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन

नेहा शर्मा

नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में चार केंद्रों पर शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए अब तक 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को भी कोचिंग केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। सबसे अधिक आवेदन मिहिर भोज इंटर कॉलेज में यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाओं के लिए करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में संचालित होने वाली विशेष यूपीएससी कक्षाओं के लिए 195 आवेदन आए हैं। साथ ही पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए भी 230 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
30 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल-
जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के चयन के लिए 1 से 7 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 जुलाई को घोषित होंगे और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी। कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों की ओर से पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ उत्तर लेखन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि योजना को लेकर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में योजना से जुड़े 30 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed