{"_id":"6a830dec325c28c87a06f27b","slug":"gims-employees-to-stage-a-sit-in-protest-from-august-22-if-demands-are-not-met-noida-news-c-23-1-lko1064-103407-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मांगे नहीं मानी गई तो 22 अगस्त से धरने पर बैठेंगे जिम्स के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मांगे नहीं मानी गई तो 22 अगस्त से धरने पर बैठेंगे जिम्स के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) प्रशासन और आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच सोमवार को मांगों को लेकर बैठक हुई। कर्मचारियों ने 15 जून से 30 जून तक चले प्रदर्शन के दौरान छह कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद जिम्स प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से बैठक आयोजित की गई।
सोमवार को हुई वार्ता में सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा के लिए 22 अगस्त को दोबारा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तब तक कर्मचारियों ने काम पर बने रहने पर सहमति जताई है। इससे संस्थान में संभावित कार्य बहिष्कार और धरने की स्थिति फिलहाल टल गई है। कर्मचारियों ने नई होने वाली भर्तियों में कोटा निर्धारित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी अथवा संविदा पर नियुक्त किए जाने और विभिन्न मामलों की जांच कराने सहित कई मांगें रखीं।
एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही। कर्मचारियों को अपनी मांगों पर विचार-विमर्श कर आगे का प्रस्ताव देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को दोबारा बैठक कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। तब तक सभी कर्मचारी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस मौके पर एडीएम मंगलेश दुबे, एडीसीपी संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।