फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Street play on good touch and bad touch organized

Noida News: गुड टच और बैड टच पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

Mon, 17 Aug 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Street play on good touch and bad touch organized
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा रेनबो वर्ल्ड स्कूल में गुड टच, बैड टच व पॉक्सो जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल संरक्षण और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। विधि के विद्यार्थियों ने गुड टच और बैड टच विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सरल एवं संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान, सतर्क रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में विश्वसनीय वयस्क से सहायता लेने के बारे में जानकारी दी गई। शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed