फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: सोसाइटी की सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Mon, 17 Aug 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
सोसाइटी की सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

- तीन दिन पहले दिल्ली से बहन के घर रहने आई थीं मृतका, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में सोमवार सुबह 52 वर्षीय महिला की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान दिल्ली के विकासपुरी निवासी प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक प्रभजोत कौर करीब तीन दिन पहले सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर आई थीं। सोमवार सुबह घर में बहन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। प्रभजोत ने मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कही और बाहर निकल गईं। इसके बाद वह पार्क जाने के बजाय सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर स्थित कॉमन एरिया में पहुंच गईं।
विज्ञापन

स्टूल की मदद से महिला ऊंचाई तक पहुंचीं :
पुलिस के अनुसार कॉमन एरिया में रखे प्लास्टिक के स्टूल की मदद से महिला ऊंचाई तक पहुंचीं और वहां से नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभजोत कौर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे हैं, जो गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed