फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pipe broken after video of filling Ganga water from a drain went viral.

Noida News: नाले में गंगाजल भरने का वीडियो वायरल होने पर पाइप तुड़वाई

Mon, 17 Aug 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Pipe broken after video of filling Ganga water from a drain went viral.
नोएडा सेक्टर 78 में नाले  से  पानी का पाइप  ओवरफ्लो होने और लोंगो  का वीडियो वायरल होने के बाद
नोट- फोटो है।
विज्ञापन


मानवीय आधार पर परिवारों को अस्थायी कनेक्शन देने का लिया गया फैसला
-सेक्टर-78 में वाल्मीकि बस्ती व झुग्गी झोपड़ी के निवासी नाले से गुजरी गंगाजल की पाइप लाइन से भरते थे पानी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा। सेक्टर-78 में नाले के अंदर से पाइपलाइन से पानी भरते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पाइपलाइन को तोड़ दिया है। हालांकि, अब प्राधिकरण ने मानवीय आधार पर इन परिवारों को अस्थायी कनेक्शन देने का फैसला किया है।

प्राधिकरण ने पहले नाले में निकली पाइप पर वेल्डिंग करवाई थी। बाद में बुलडोजर से यह पाइप पूरी तरह तुड़वा दी गई। सेक्टर-78 की वाल्मीकि बस्ती और झुग्गी-झोपड़ी के निवासी यहां से पानी भरते थे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि नाले में उतरकर पानी भरना खतरनाक था। दरअसल, नाले के पास से और अंदर से गंगाजल की पाइपलाइन गुजरती है।
विज्ञापन


यह पाइपलाइन सेक्टर-63 से एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों तक जाती है। गाजियाबाद से आने वाले इस गंगाजल में टीडीएस का स्तर करीब 100 रहता है। वहीं, इन झुग्गी-झोपड़ी और बस्ती में बोरिंग से निकलने वाले पानी में टीडीएस 2000 से ऊपर होता है। इस कारण यहां के निवासियों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट रहता है। 20 लीटर फिल्टर का पानी 30 रुपये में बिकता है, जो इन गरीब परिवारों के लिए महंगा है। इसलिए बच्चे और महिलाएं बाल्टी लेकर नाले में उतरकर लीकेज से पानी भरते थे। प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम आर पी सिंह ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति केवल वैध कनेक्शनों में की जाती है। मानवीय पक्ष को देखते हुए जल विभाग इन परिवारों के लिए एक अस्थायी कनेक्शन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed