फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic jams on Mahamaya Flyover throughout the day; commuters inconvenienced.

Noida News: महामाया फ्लाईओवर पर दिनभर जाम, लोग परेशान

Mon, 17 Aug 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams on Mahamaya Flyover throughout the day; commuters inconvenienced.
-फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से ही जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों पर करीब दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 20 मिनट से अधिक समय लगा। विश्वकर्मा मार्ग पर सुबह शुरू हुआ जाम दोपहर तक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। शाम को भी कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे।
विश्वकर्मा मार्ग के अलावा सेक्टर-61, 63, 62, 51 और 52 के आसपास भी काफी देर तक जाम की स्थिति रही। होशियारपुर अंडरपास में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पर्थला से सिटी सेंटर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। सेक्टर-18 के आसपास भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चिल्ला बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों का दबाव रहा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से गुजरे। शाम के समय इन मार्गों पर एक बार फिर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिककर्मियों की तैनाती की गई थी। कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव अधिक रहा, लेकिन यातायात को लगातार नियंत्रित किया गया और व्यवस्था बहाल रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed