{"_id":"6a8339ceb3ff4583ad07e96e","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-9-people-including-the-husband-noida-news-c-23-1-lko1064-103447-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पति समेत 9 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पति समेत 9 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत 9 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
-पीड़िता ने गर्भपात कराने व मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत 9 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका गर्भपात कराने की साजिश की और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस से शिकायत की लेकिन मदद नहीं मिली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
बिराैंडी गांव निवासी पीड़िता रितिका की शादी 11 मार्च 2021 को रॉकी भड़ाना निवासी पावटा गांव फरीदाबाद के साथ हुई थी। लड़की पक्ष के मुताबिक शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किया गया था। शादी के एक साल बाद रितिका को बेटी हुई। आरोप है कि बेटी के जन्म से ससुराल वाले खुश नहीं थे। बच्ची के इलाज और कपड़ों के लिए मायके से पैसे मंगवाते थे। आरोप है कि सास ने बच्ची को घुट्टी की शीशी में कुछ अन्य पदार्थ पिला दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। पति रॉकी, ससुर नरेश, जेठ राहुल, सास गीता, ननद अंचल-अंजली और ननदोई प्रशांत ने मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज, मारपीट और ब्लेड से काटने तक की कोशिश की।
आरोप है कि बेटी की शादी बचाने के लिए मायके से पिता ने 15 लाख ऑनलाइन, 15 लाख नकद और जेठ को 10 लाख रुपये दिए। 8 नवंबर 2023 को बेटा पैदा हुआ, जिसका पूरा खर्च भी पिता ने उठाया। आरोप है कि दूसरी बार गर्भवती होने पर खीर में गर्भपात की दवाई मिलाकर खिलाने से गर्भपात हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने 28 अप्रैल 2026 को पीड़िता और बच्चे को मायके भेज दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।