{"_id":"6a83380ff6ce960a8b05c4b1","slug":"soil-dumped-at-the-protest-site-to-stop-the-farmers-demonstration-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103431-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों का प्रदर्शन रोकने के लिए धरनास्थल पर डाली मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों का प्रदर्शन रोकने के लिए धरनास्थल पर डाली मिट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किसानों को रोकने के लिए डंपर और जेसीबी ट्रक से की घेराबंदी, करीब 150 किसान हिरासत में, 32 महिलाएं शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किसानों का प्रदर्शन रोकने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के पास प्रस्तावित धरनास्थल पर मिट्टी डाल दी गई। मेट्रो लाइन के नीचे सड़क पर करीब तीन दर्जन से अधिक डंपर ट्रक और जेसीबी लाइन से खड़े कर दिए। इसके अलावा पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी जिससे प्रदर्शन करने के लिए आने वाले किसान मौके पर नहीं पहुंच सके।
दस फीसदी आबादी भूखंड, मुआवजा बढ़ाने जैसे मुद्दों को लेकर किसानों ने प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पर पुलिस ने कड़े इंतजाम कर दिए थे। प्राधिकरण पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई थी। किसान नेता डॉ. रूपेश वर्मा, इंद्र प्रधान और सोरन प्रधान के नेतृत्व में आ रहे किसानों को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने करीब 150 किसानों को सूरजपुर पुलिस लाइन भेजा इनमें 32 महिलाएं और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान भी शामिल हैं। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं ब्रजेश भाटी सहित कई नेताओं को रविवार शाम से ही खुद के ही घर में पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा।
मिट्टी किसने डाली इस पर जवाब देने से बचते रहे अधिकारी
प्राधिकरण के गेट के सामने मिट्टी किसने डाली। इसका जवाब देने से पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासनिक के अधिकारी बचते रहे। बाद में प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि नोएडा मेट्रो की तरफ से कुछ काम कराने के लिए मिट्टी गिराई गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के दौरान महिला हुई बेहोश, वीडियो वायरल
जैतपुर में जुटे किसान सोमवार सुबह से ही किसान महापड़ाव में शामिल होने के लिए जैतपुर गांव स्थित किसान सभा के कार्यालय पर पहुंचने लगे। किसानों के एकत्र होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने किसान नेताओं समेत वहां मौजूद किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला के बेहोश हो गई। महिला के जमीन पर लेटे होने और अन्य महिलाओं द्वारा उसे हवा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस आयुक्त के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
देर शाम किसान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल जेल से ही सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ठोस आश्वासन दिया कि तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिलाधिकारी की मौजूदगी में सभी लंबित मुद्दों पर गंभीर बातचीत कराई जाएगी। नोडल अधिकारी नियुक्त कर समय-सीमा में समाधान की कार्रवाई भी होगी। वार्ता के बाद डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि कमिश्नर का आश्वासन सार्थक है। इसलिए वार्ता संपन्न होने तक आंदोलन स्थगित किया जाता है। सोरन प्रधान ने कहा आंदोलन स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं।