{"_id":"6a83258424e6a8bab2020ab4","slug":"fdsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4620602-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेजा मिर्च का सौदा निकला तीखा, 21 लाख गंवा बैठा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेजा मिर्च का सौदा निकला तीखा, 21 लाख गंवा बैठा कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 लाख एडवांस लेते ही गायब हुआ ‘मिर्च का सौदागर’
इंडियामार्ट पर मिर्च खरीदने का सौदा, कारोबारी के 21 लाख रुपये डूबे
- साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट पर मिर्च खरीदने के लिए संपर्क करना ग्रेटर नोएडा के एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। आंध्र प्रदेश की एक एक्सपोर्ट कंपनी के निदेशक ने 30 मीट्रिक टन एस-7 तेजा मिर्च उपलब्ध कराने का भरोसा देकर कारोबारी से 21 लाख रुपये एडवांस में ले लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने न तो मिर्च भेजी और न ही रुपये वापस किए। काफी प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं होने पर कारोबारी ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर बीटा-2 निवासी विष्णु कुमार शर्मा जैविक खाद का कारोबार करते हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक जनवरी 2025 में उन्होंने इंडियामार्ट पर मिर्च के थोक विक्रेताओं की जानकारी जुटाई थी। इसी दौरान उनकी बातचीत आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी कुनापरेड्डी विजय कृष्ण से हुई। आरोपी ने खुद को कुनापरेड्डी एक्सपोर्ट्स एलएलपी का निदेशक बताया और 30 मीट्रिक टन एस-7 तेजा मिर्च देने की बात कही। आरोपी की ओर से बताए गए बैंक खातों में पीड़ित ने 21 फरवरी को पांच लाख और 12 लाख रुपये के भुगतान चेक से कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त
धनराशि ट्रासंफर की गई। इस तरह कुल 21 लाख रुपये आरोपी तक पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार भुगतान के बाद मिर्च की खेप नहीं पहुंची। फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने पर भी आरोपी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस इंडियामार्ट पर हुई बातचीत से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।