{"_id":"69b3f859e8b77a58460d74ad","slug":"greater-noida-beta-2-kotwali-police-arrests-two-thieves-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, ज्वैलरी और हथियार बरामद, तीसरा आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, ज्वैलरी और हथियार बरामद, तीसरा आरोपी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने तीसरे साथी बंटी के साथ मिलकर 28 फरवरी की रात सेक्टर-36 क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने पहले मकान की रेकी की और फिर देर रात खिड़की काटकर घर में घुस गए थे। इसके बाद घर में रखी कीमती ज्वैलरी, नकदी, घड़ियां और लैपटॉप समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को शुक्रवार को नट मडैया गोल चक्कर के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हाथरस निवासी अवधेश सिंह हाल पता सेक्टर-2 पतवारी और कैथल हरियाणा निवासी बलराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, नकदी, कार, अवैध हथियार कारतूस बरामद किया है। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
Trending Videos
डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बाताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने तीसरे साथी बंटी के साथ मिलकर 28 फरवरी की रात सेक्टर-36 क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने पहले मकान की रेकी की और फिर देर रात खिड़की काटकर घर में घुस गए थे। इसके बाद घर में रखी कीमती ज्वैलरी, नकदी, घड़ियां और लैपटॉप समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी चोरी का सामान वैगनआर कार में रखकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस टीम घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चोरी के दौरान या पकड़े जाने की स्थिति में हथियार का इस्तेमाल करने की योजना रखते थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
खिड़की या दरवाजा काटकर घर के अंदर करते थे प्रवेश
आरोपी शातिर चोर हैं। अक्सर दिन में शहर में घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते हैं। जिन मकानों में ताला लगा होता था या पुराना अखबार गेट के पास पड़ा होता था तो आरोपी समझ जाते थे कि घर में लोग नहीं है। इसके बाद रात के समय मौका देखकर गैस कटर, आरी आदि से खिड़की या दरवाजा काटकर घर के अंदर प्रवेश करते हैं। कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। चोरी का सामान बेचकर जो रकम मिलती है उसे आपस में बांट लेते हैं। सेक्टर-36 की घटना में भी तीनों आरोपियों ने करीब 35 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी की थी। नकदी को तीनों ने आपस में बांट लिया था जबकि ज्वैलरी और अन्य सामान को साइट-4 क्षेत्र में छिपा दिया था। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा रहा है।