{"_id":"69f4aa26d3d95e64140e74fe","slug":"greater-noida-lawyer-killed-in-agra-vehicle-accident-noida-news-c-23-1-lko1064-93705-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आगरा में वाहन की टक्कर से ग्रेटर नोएडा के अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आगरा में वाहन की टक्कर से ग्रेटर नोएडा के अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
(आगरा के ध्यानार्थ)
फोटो -
मौत पर जिले के अधिवक्ताओं ने व्यक्त किया शोक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आगरा के एत्मादपुर में गुरुवार की रात सड़क हादसे में ग्रेटर नोएडा के एक अधिवक्ता की मौत हो गई। उसकी पहचान वरुण नागर के रूप में हुई है। जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि वरुण गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन से जुड़े थे। उनकी मौत पर जिले के अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदेला ने बताया कि डेरीन गांव के अधिवक्ता वरुण नागर (32) संबंधियों के साथ गुरुवार को आगरा घूमने गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे एत्मादपुर के पास फ्लाईओवर पर कार से उतरे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार डेरीन के श्मशान घाट में किया गया है। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
Trending Videos