{"_id":"6a466315ddb518e53b0fcdd7","slug":"green-belt-drying-up-plants-withered-due-to-lack-of-water-noida-news-c-23-1-lko1064-99013-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रीन बेल्ट लगी सूखने, पानी नहीं मिलने से मुरझाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रीन बेल्ट लगी सूखने, पानी नहीं मिलने से मुरझाए पौधे
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर 16 में पानी नहीं मिलने के कारण सूखती घास और पौधे।स्रोत निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरियाली बचाने की मांग, नियमित पानी और रखरखाव की उठी आवाज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित ग्रीन बेल्ट और पार्कों में लंबे समय से पानी नहीं लगने से भीषण गर्मी में पौधे सूखने लगे हैं। निवासियों का आरोप है कि एनजीओ के माध्यम से पौधे लगा दिए गए, लेकिन उन्हें न तो समय से पानी मिल रहा है और न ही उनकी देखभाल हो रही है। ऐसे में ग्रीन बेल्ट सूखती जा रही है। निवासी दीपक ने बताया, सेक्टर-16 के कई पार्कों में घास सूख चुकी है। नए लगाए गए पौधे भी मुरझाने लगे हैं। नियमित रखरखाव, छंटाई और सिंचाई नहीं होने से पार्कों की सुंदरता खराब हो रही है। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
निवासियों ने मांग की है कि ग्रीन बेल्ट और पार्कों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं तथा उद्यानों के रखरखाव की नियमित निगरानी की जाए। नेफोवा संस्था के सदस्य दीपाकंर कुमार ने बताया कि गर्मी से जहां लोग बेहाल हो चुके हैं। वहीं पौधों का बुरा हाल है।