{"_id":"6adf51e31f451305150cacb9","slug":"gsdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4874296-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी का सरिया खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी का सरिया खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद
विज्ञापन
चोरी का सरिया खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामद
- दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है आरोपी, चोरों से कई बार खरीद चुका है सरिया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चोरी के सरिये की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दिल्ली के एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्याणपुरी निवासी 57 वर्षीय सब्बीर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-62 के छोटा डी-पार्क के पास से करीब 170 किलोग्राम सरिया बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी का माल खरीदकर आगे बेचता था।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि रविवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सब्बीर को सेक्टर-58 के लेबर चौक से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के सरिये के दो बंडल बरामद किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने राजू और उसके साथियों से सरिया खरीदा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सब्बीर पहले भी कई बार राजू और उसके साथियों से चोरी का सरिया खरीद चुका था। वह माल लेने के लिए उन्हें अपने गोदाम पर नहीं बुलाता था। इसके बजाय सेक्टर-62 या खोड़ा के आसपास सरिया रखवाता था और बाद में वहां से उठाकर बेच देता था। राजू और उसके साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद वह घर से फरार हो गया था। गौरतलब है कि शनिवार शाम पुलिस ने चोरी की बाइक से रेकी करने निकले राजू और उसके तीन साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान राजू के पैर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सब्बीर ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं।