{"_id":"69d91d64cac6fc95150f91fa","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4148207-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोटस पनाश में एओए चुनाव की तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोटस पनाश में एओए चुनाव की तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
-सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एओए चुनाव की तैयारियां हुईं पूरी
-27 लोगों समेत चार टीम में हो रही दावेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में एओए चुनाव से पहले चर्चाएं तेज हैं। यहां पर चुनावी प्रक्रिया 12 अप्रैल को होगी और इस बार चार टीमों की ओर से दावेदारी पेश गई है। हालांकि एक टीम में सिर्फ एक व्यक्ति ही आगे आए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विजेता कौन सी टीम रहती है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि इस बार चुनाव के लिए कुल 26 लोग आगे आए हैं। इसमें टीम ए में 9 लोग, टीम बी में एक लोग, टीम सी में 9 और टीम डी में 7 लोग आए हैं और इनको मिलाकर अलग-अलग टीम का गठन किया गया है।
चुनाव की प्रक्रिया 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद चुनावी मतगणना होगी और रात तक विजेताओं के नाम की सूची भी जारी हो जाएगी। बता दें कि इन टीमों में टीम ए वर्तमान एओए पदाधिकारियों की टीम है और टीम सी उनकी टीम है जिन्होंने पहली बार एओए बनाई थी। केशव मित्तल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए पांच सदस्यों की एक इलेक्शन कमेटी गठित की गई है। इसमें कमेटी में सोसाइटी निवासी प्रदेश सरकार और भारत सरकार से रिटायर्ड सीनियर अधिकारी शामिल हैं। इनकी देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Trending Videos