{"_id":"6a734c4850232a12460b7b5b","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4578677-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दोगुना मुनाफे का सपना दिखाकर दो निवेशकों से ठग लिए 80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दोगुना मुनाफे का सपना दिखाकर दो निवेशकों से ठग लिए 80 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेडिंग ऐप से मोटे मुनाफे का झांसा, दो निवेशकों से 80 लाख रुपये की साइबर ठगी
- व्हाट्स एप और टेलीग्राम ग्रुप में जोडक़र कराया निवेश, रकम निकालने के प्रयास पर बंद हुआ संपर्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लोगों से करीब 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों मामलों में ठगों ने पहले पीड़ितों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया, फिर खुद को निवेश विशेषज्ञ व ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर भरोसा जीता। इन मामलों में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहला मामला ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 44 वर्षीय शख्स से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में व्हाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एक प्रतिष्ठित निवेश समूह से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि विशेषज्ञों की सलाह पर ट्रेडिंग करने से कम समय में अच्छा लाभ मिलेगा। इसके बाद पीड़ित को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया गया। शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कई किश्तों में कुल 27.87 लाख रुपये जमा करा लिए गए। जब उन्होंने अपनी पूंजी और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया।
दूसरा मामला सेक्टर-37 निवासी 58 वर्षीय शख्स का है, जो निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और उनका अपना बिजनेस भी है। उनके अनुसार जून 2025 में टेलीग्राम के जरिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और अतिरिक्त आय का आसान तरीका बताकर ट्रेडिंग में निवेश की सलाह दी। भरोसा होने पर उन्होंने अलग-अलग चरणों में करीब 53 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में जब रकम निकालने का प्रयास किया तो उनसे टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसा जमा कराने की मांग की गई। इंकार करने पर आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे बचें ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी से
- सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिले निवेश के ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें।
- केवल सेबी से पंजीकृत निवेश सलाहकार या अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही निवेश करें।
- किसी भी एप या वेबसाइट पर पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता और रिव्यू की जांच करें।
- शुरुआत में दिखाया जाने वाला मुनाफा भी फर्जी हो सकता है, इसलिए लालच में आकर बड़ी रकम निवेश न करें।
- किसी के निजी बैंक खाते में निवेश के नाम पर पैसा ट्रांसफर करने से बचें।
- ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
- साइबर ठगी का संदेह होते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।