{"_id":"6adf4c7b79d69e81bc0a2ce5","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110230-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर में हैवानियत की हदें पार, पति की पिटाई से पत्नी का जबड़ा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर में हैवानियत की हदें पार, पति की पिटाई से पत्नी का जबड़ा टूटा
विज्ञापन
-देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में महिला से मारपीट का मामला
-गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति पर आरोप है कि उसने पत्नी को इतना पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बहन की तहरीर पर पति हिमांशु राय के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
मूलरूप से होशियारपुर पंजाब की रहने वाली ऋचा कुमारी ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब 10:38 बजे उनकी बहन अभिलाषा ने फोन कर सूचना दी कि उसके पति हिमांशु राय निवासी देविका गोल्ड होम्स ने उसे बुरी तरह मारा है। इससे उसका जबड़ा टूट गया और मुंह से काफी खून बह रहा है। अभिलाषा के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हिमांशु ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाया। इस दौरान सास-ससुर वहीं खड़े होकर चुपचाप सब देखते रहे। बाद में उन्होंने हिमांशु को कमरे में बंद कर दिया।
ऋचा ने पुलिस को फोन से सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अभिलाषा को निक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि जबड़ा टूटा है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद ऋचा ने 25 अक्तूबर को ऑपरेशन के लिए अभिलाषा को भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ऋचा ने हिमांशु और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।