सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heatwave Alert Issued Step Out with an Umbrella Gamcha and Water Heatwave Warning for Four Days

हीट वेव का अलर्ट: छाता, गमछा व पानी लेकर निकलें बाहर, चार दिन लू की चेतावनी; जानें क्या करें और क्या नहीं?

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। गर्मी से बचाव करना होगा।

Heatwave Alert Issued Step Out with an Umbrella Gamcha and Water Heatwave Warning for Four Days
लू चलने का अलर्ट जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में हीटवेव की संभावना है। ऐसे में घर से छाता, गमछा व पानी लेकर निकलें। तरल व पेय पदार्थ का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करें। साथ ही प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3:30 बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की अपील की है। चेतावनी दी है कि अगले चार दिन लू चलेगी।

Trending Videos

तापमान पहुंचा 40 डिग्री 
अफसरों ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। गर्मी से बचाव करना होगा। घर से बाहर निकलने रहे हैं तो साथ में जरूरी सामान रखना होगा। केवल जरूरत पर ही घर से निकलें। बाहरी चीजों का सेवन करने से बचना होगा। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन घंटे अधिक सावधान
मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर नहीं जाने की अपील की गई है। दोपहर के करीब साढ़े तीन घंटे लोगों को घरों में रहना चाहिए।

क्या करें
-हीटवेव से बचाव के घर से बाहर छाता, टोपी, गमछा व पानी साथ लेकर निकलें।
-बाहर निकलते समय फुल आस्तीन के हल्के रंगे के सूती कपड़ों का ही प्रयोग करें।
-आपका कार्य बाहर का हो तो समय-समय पर गीले कपड़े को चेहरे सिर व गर्दन पर रखें।
-ताजा व हल्के भोजन का प्रयोग करें, मौसमी फलों व सब्जियों जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज का प्रयोग करें।
-तरल व पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, नमक चीनी पानी का घोल, नीबू पानी, छांछ, आम का पन्ना, गन्ने का रस का अधिक प्रयोग करें
-हीटवेव में घबराहट होना, चक्कर आना, सिर दर्द, शरीर में भारी पन महसूस होना उल्टी आना, मांसपेशियों में एठन, बुखार आना, पसीना न आना, बेहोश होना जैसी परिस्थितियों में छाव देखकर तुरंत आराम करें।
-कपडों को ढीला करें अगर शेड, पंखा व कूलर उपलब्ध हो तो उसका प्रयोग करें।
-पानी व गीले कपडें से मुंह या सिर धोएं। अगर बेहोश न हो तो ठंडा पानी पिलाए और व्यक्ति के पैर ऊपर कर के लिटा दें।

क्या न करें
-दोपहर में 12:00 से 3:00 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें।
-गाढे रंग के कपड़े व सूती के आलावा अन्य किसी प्रकार के कपड़ों को पहनने से बचें।
-ठंडे व बासी भोजन और ज्यादा तेल मासले वाले भोजन का प्रयोग करने से बचें।
-उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचे।
-चाय व कॉफी का सेवन कम-से-कम करें। शराब पीने से बचें।
-घबराहट जैसी परिस्थितियों में कहीं पहुंचने या जाने का प्रयास न करें।
-बिना किसी चिकित्सीय परामर्श के किसी भी दवाइयों के सेवन से बचें।
-बच्चों को व पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी भी अकेले नहीं छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed