{"_id":"6a66ff9f4053b5152602910f","slug":"hhggg-ghgg-hhg-hhg-noida-news-c-1-1-noi1430-4546482-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो दिन से जलसंकट से जूझ रहे शहरवासी, टैंकर के भरोसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो दिन से जलसंकट से जूझ रहे शहरवासी, टैंकर के भरोसे लोग
विज्ञापन
सेक्टर 62 में पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
–भूमिगत केबल डालने के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन
–30 घंटे बीते, नहीं सुधरी पानी की पाइप लाइन, करीब एक हजार परिवार प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक व बी ब्लॉक के निवासी पानी सप्लाई की किल्लत से परेशान हैं। शनिवार शाम भूमिगत केबल डालने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले 30 घंटे से करीब एक दर्जन परिवार पानी को तरस रहे हैं।
सेक्टर 62 निवासी सुखदेव शर्मा ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित मुर्गा मंडी तिराहे के आगे हनुमान मन्दिर के पास 25 जुलाई शनिवार की दोपहर बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबल लगाने का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान पानी का पाईप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसी वजह से पानी की सप्लाई सेक्टर और सोसाइटी मे बाधित हो गई। वही रजत विहार सी ब्लॉक निवासी ऋतुराज ने बताया की पिछले 30 घण्टे से सेक्टर के निवासी इस समस्या से गुज़र रहे हैं। निवासियो का कहना है की उनकी आम दिनचर्या पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। घर मे पानी बाधित होने के वजह पीने का पानी तक के लोग तरस रहे है घरों में बच्चे व बूढ़े को पानी की किल्लत के वजह परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। उधर जल विभाग लगातार आश्वासन दे रहा जल्द से जल्द पाइप लाइन को ठीक किया जा रहा है, लेकिन अब तक पाइपलाइन को सुधारा नहीं गया है।
मंगाना पड़ा पानी का टैंकर, हो रही खानापूरी
सेक्टर 62 इलाके के निवासी पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद से पानी के टैंकर के भरोसे हैं। जबकि उसी टैंकर के भरोसे सैकड़ों परिवार हैं। ऐसे में सबके लिए सीमित पानी ही मिल रहा है। जबकि आवश्यकता उससे भी ज्यादा है।
विज्ञापन
क्या बोले निवासी
दो दिन से लगातार पानी की समस्या बनी हुई है, घर के सारे काम काज रुके हुए हैं–बिंदु शर्मा, निवासी
सोमवार को पानी न आने के कारण ऑफिस जाने में देरी हुई, शाम को भी परेशानी बनी रही–रतन प्रकाश मौर्य, निवासी
रातभर पानी की आपूर्ति सुधारने का काम जारी रहा, उम्मीद जताई थी कि आपूर्ति बहाल होगी, लेकिन अब तक नहीं हुई–भारत भट्ट, निवासी
सुबह से पूजा पाठ तो दूर, घर के रोजाना के काम काज भी नहीं हो पाए, दो दिन से परेशानी बनी हुई है–ओपी अग्रवाल
-----